फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi heroic removed Bajrangi procession

बिल्सी में निकाली वीर  बजरंगी की शोभायात्रा

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bilsi heroic removed Bajrangi procession
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आकर्षक का केंद्र रही कई झांकियां, जगह-जगह हुआ स्वागत
 मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम पर शनिवार को हनुमान महोत्सव चला। सुबह पहले सुंदर कांड का पाठ कराया गया। इसके बाद महाआरती हुई। दरबार के प्रधान महंत मटरुमल शर्मा महाराज ने शोभायात्रा को रवाना किया।
बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा अंबियापुर चौराहे, बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट होती हुई पुन: मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान राम-लक्ष्मण, सीता, मां दुर्गा, हनुमान जी, शंकर पार्वती, राधा-कृष्ण, भोले नाथ समेत कई देवी-देवताओं की झांकी शामिल रहीं। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र के गांवों के तमाम लोग पहुंचे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन राकेश माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, बद्रीनारायन मंदिर द्वारा जलपान की जगह-जगह व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में दिल्ली, हाथरस, बुलंदशहर के बैंड अपनी मधुर धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। नगर का वातावरण हनुमानमय हो गया। चारों ओर उनकी ही जय-जय कार हो रही थी। 
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार की रात मंदिर में जागरण हुआ। दिल्ली से आए कलाकारों ने सजीव झांकियों को प्रस्तुत की भक्तों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण, मां काली और दुर्गा के भावपूर्ण कार्यक्रम में भक्त इतने आनंदित हुए कि खुद ही नृत्य करने लगे। शनिवार भोर तक कार्यक्रम चला। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महाराज मटरुमल शर्मा, उनके पुत्र प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, मुकेश गुप्ता, शांती देवी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीन कुमार, नीरज माहेश्वरी, दीपू माहेश्वरी, आकाश वार्ष्णेय, स्वतंत्र राठी, रंजन माहेश्वरी, नीरज अग्निहोत्री, टीटू वार्ष्णेय, राजीव राठी, अंजीत जैन, बावर हुसैन, समीर राठी, लोकेश, प्रेमचंद्र वार्ष्णेय, चंद्रपाल तोष्नीवाल, चारु सोमानी, उत्साह सोमानी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed