फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi defeated Badaun and captured the shield

Budaun News: बिल्सी ने बदायूं को हराकर किया शील्ड पर कब्जा

Tue, 08 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bilsi defeated Badaun and captured the shield
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते दीपक चौहान। संवाद
बिल्सी। नगर के अगोल रोड स्थित मैदान पर हुए आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की रात बिल्सी और बदायूं के बीच खेला गया। इसमें बिल्सी की टीम ने बदायूं को तीन विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। दीपक चौहान ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बदायूं की टीम के कप्तान अनीस ने टॉस जीतकर पहले खेलने का का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 36 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें अगम कुमार ने 11, राहुल कुमार ने चार, अनीस ने 10 और रवि रावत ने आठ रन बनाए। बिल्सी की ओर से गेंदबाजी करते विवेक शर्मा ने चार और दीपक ने दो विकेट लिए। इसके बाद 37 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बिल्सी की टीम ने सात विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसमें सुमित कुमार ने 17, दीपक कुमार ने आठ, विवेक शर्मा ने पांच और अमित चार रन बनाए। वहीं, बदायूं की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि रावत ने तीन और अगम ने चार विकेट लिए। बिल्सी की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर विवेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच और सीरीज से नवाजा गया। इस मौके पर राहुल वाष्र्णेय, योगेश सागर, मंयक जैन, इकरार अहमद, मोहित फौजी, विक्रम गौतम, रोहित शर्मा, केतन माहेश्वरी, वसीम मलिक, चंद्रशेखर आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed