फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riding youth dies in road accident, cousin injured

Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 04 Feb 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident, cousin injured
बदायूं। दावत खाकर बाइक से लौट रहे चचेरे-तहेरे भाइयों को फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तहेरे भाई की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उनौला निवासी 20 वर्षीय केशव अपने चचेरे भाई 21 वर्षीय आदित्य के साथ शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन की ससुराल गांव कुंडेली में दावत खाने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे लौटते समय सखानू व जगत के बीच हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में केशव और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां केशव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आदित्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed