{"_id":"6319cdfb030c754dc55460d8","slug":"bike-riding-smugglers-ran-away-leaving-a-tortoise-in-bisauli-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: बिसौली में कछुओं को छोड़कर भागा बाइक सवार तस्कर, 108 कछुए हुए बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: बिसौली में कछुओं को छोड़कर भागा बाइक सवार तस्कर, 108 कछुए हुए बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 08 Sep 2022 04:42 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:42 PM IST
सार
बाइक सवार तस्कर दबतोरी की ओर से अपने बड़े-बड़े थैलों में कई कछुए भरकर बिसौली आ रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी रास्ते में ही बाइक व कछुए छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक की नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन
बरामद कछुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार तस्कर कई कछुए छोड़कर भाग गया। पुलिस बाइक की नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है। कछुओं की संख्या 108 बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तस्कर दबतोरी की ओर से अपने बड़े-बड़े थैलों में कई कछुए भरकर बिसौली आ रहा था। इसी दौरान अचानक पुलिस को सूचना मिली। पुलिस भी उसके पीछे लग गई। पुलिस को पीछा करते देखकर तस्कर ने बाइक दौड़ा दी। इससे पुलिस ने भी अपने वाहन की गति बढ़ा दी। जब तक पुलिस उसे पकड़ पाती, इससे पहले वह रास्ते में रुककर बाइक समेत कछुआ छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पीछे से पहुंची पुलिस ने उसकी बाइक और कछुए अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तस्कर का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल कछुओं की संख्या 108 बताई जा रही है।
विज्ञापन