फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider woman dies after being hit by truck, angry people block the road

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by truck, angry people block the road
दुगरी हसौरा के पास सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।स्रोत-वीडियोग्रैब
दातागंज/म्याऊं। हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव दुगरी हसौरा के पास मंगलवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका के देवर और देवरानी घायल हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों व परिजनों ने घटनास्थल पर आधा घंटा तक सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं लोगों को समझाने के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर निवासी गणेश्वर सिंह की पत्नी शिल्पी (32) को बुखार था। मंगलवार दोपहर गणेश्वर का भाई जय सिंह बाइक से शिल्पी और रीना पत्पी बबलू को लेकर दवाई दिलवाने गांव जमालपुर जा रहा था। गांव दुगरी हसौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। सड़क पर सिर लगने से शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जय सिंह और रीना घायल हो गए। हादसे होने के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला, लेकिन गांव के लोगों ने उसका पीछा करते हुए गांव बक्सेना के पास पकड़ लिया। इधर, जय सिंह के परिजन व गांव से लोग पहुंच गए। हादसे से गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को ग्रामीणों से सुपुर्दगी में ले लिया, लेकिन परिवार के लोग आरोपी चालक को उनके हवाले करने पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस व परिजनों में झड़प होती रही। मामला बढ़ता देख थाना पुलिस ने सीओ केके तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ दातागंज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलावाया। महिला के शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। वहीं, घायलों को सीएचसी पर भिजवाया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed