फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider killed, cousin injured after collision with CNG tanker

Budaun News: सीएनजी टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, चचेरा भाई घायल

Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, cousin injured after collision with CNG tanker
मुजरिया से पीलीभीत में ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे पर विजय नगला के पास बृहस्पतिवार सुबह सीएनजी भरे टैंकर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले हरिश्चंद्र नाथ (28) मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जोरापारवाला निवासी विजयपाल नाथ के बेटे थे। घायल सुभाष नाथ (19) विजयपाल के छोटे भाई राजेंद्र नाथ का बेटा है। सुभाष को पुलिस ने इलाज के दिए बरेली भेजा है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हरिश्चंद्र मजदूरी करते थे। उनके दो छोटे-छोटे बेटे और एक बेटी है। वह बृहस्पतिवार को सुभाष नाथ के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में बरेली की ओर से आ रहे टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद भागे चालक की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया पीड़ित पक्ष से तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed