फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider from Farrukhabad dies after being hit by a matador

Budaun News: मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार फर्रुखाबाद के युवक की मौत

Tue, 03 Mar 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider from Farrukhabad dies after being hit by a matador
सुरजीत की फाइल फोटो
उझानी। त्योहार मनाने के लिए नोएडा से घर लौट रहे बाइक सवार साले-बहनोई को तेज रफ्तार मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। उनके साले को नाजुक हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी सुरजीत सिंह (28) पुत्र सुरेश सिंह और उनके साले हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी अनुज कुमार (25) दोनों नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। त्योहार पर दोनों बाइक से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल अनुज से जानकारी करने के बाद मृतक सुरजीत के परिजनों को भी रात में फोन करके अवगत करा दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से भिड़ी कार, चार युवक घायल
उझानी। कस्बे के बाइपास पर सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रक को ओवरटेक करते समय कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार अमित सोलंकी, रवि तोमर, अंकित सिंह और शिव कुमार मौर्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमित को बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद


बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल



गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया के वार्ड संख्या सात निवासी मोहित (22 साल) पुत्र मुकेश कुमार शाम करीब तीन बजे बदायूं से अपने दोस्त राम बहादुर (21 साल) पुत्र स्व. खेमकरन सक्सेना के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव किसरूआ मौर्य मंदिर के समीप अचानक एक गली से एक साइकिल सवार निकल पड़ा, जिससे दोनों की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक चला रहे मोहित व साइकिल सवार अहिवरन मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राम बहादुर बच गया। मौके पर पहुंची मूसाझाग पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed