फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies in vehicle collision

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 06 Sep 2024 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
भूप प्रकाश का फाइल फोटो।
इस्लामनगर। चंदौसी से आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर जाफरपुर गांव के पास देर रात बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला बारा निवासी भूपप्रकाश (32) पुत्र मदनलाल हिमाचल में रहकर मजदूरी करता था। 12 दिन पहले उसके ताऊ की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को तेहरवीं संस्कार होना था। इसी में शामिल होने के लिए वह घर आ रहा था। घर आने बाद भूपप्रकाश किसी काम से बुधवार को बाइक लेकर चंदौसी गया था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात घर लौट रहा था कि इस्लामनगर चंदौसी रोड पर जाफरपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भूपप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। भूपप्रकाश की पांच बेटियां हैं। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक पखवाड़े में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed