{"_id":"6990d6a3a65d56df940e4ee7","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-vehicle-companion-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157280-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
अनेकपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : 1
अलापुर। नौटंकी कंपनी में बाजा बजाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो लाेगों को किसी वाहन ने शनिवार सुबह करीब सात बजे टक्कर मार दी। दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निमठोली निवासी अनेकपाल (45) पुत्र नौनी की मौत हो गई। उनका एक साथी धर्मवीर (50) पुत्र छोटेलाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
परिवार के लोगों ने बताया कि अनेकपाल नौटंकी कंपनी में बाजा बजाते थे। वह महाशिवरात्रि के अवसर पर अलापुर क्षेत्र में हुई नौटंकी में बाजा बजाने गए थे। कार्यक्रम खत्म करके वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां अनेकपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धर्मवीर को हल्की चोट आई थी। उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, अनेकपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। नम आंखों से उनका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक पर पांच बच्चे, तीन बेटे व दो बेटियां, हैं। एक बेटे की शादी हो गई है।