फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
सुभाष फाइल फोटो
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सहसवान-बिसौली मार्ग पर बहबलपुर के पास हुआ। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी सुभाष 25 पुत्र श्याम सिंह और सोनपाल (52) पुत्र भागीरथ बुधवार देर शाम बाइक से खितौरा खरीदारी करने गए थे। खरीदारी कर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। बहबलपुर के पास तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को बदायूं रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सुभाष ने दम तोड़ दिया। वहीं, सोनपाल की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed