फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after being hit by a roadways bus

Budaun News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a roadways bus
रोडवेज बस में घुसी बाइक। संवाद
बिसौली। कोतवाली बिसौली में ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव पृथ्वीपुर निवासी सुल्तान कर्रुपाल (45) पुत्र सुल्तान गांव के ही प्रेमपाल के साथ बाइक से ससुराल में दावत खाने गया था। रविवार शाम लगभग लगभग 7 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बिसौली में कोतवाली के सामने पहुंचे तो रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में कर्रुपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक-परिचालक भाग गए। सीएचसी से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मिथलेश की दो साल पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed