फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after being hit by a pickup

Budaun News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 14 Feb 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a pickup
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दिसौलीगंज के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे के टंकी मोहल्ला निवासी रवि (23) होरीलाल चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के हेमंत उर्फ छोटू पुत्र डोरीलाल के साथ बाइक से नई बाइक खरीदने बदायूं आ रहा था। वे लोग बिसौली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिसौलीगंज गांव के पास बाइक से पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जबरदस्त हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, छोटू का उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने हेमंत नई बाइक खरीदने के लिए रवि के साथ आ रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed