{"_id":"69bdac4abe0452ebc2059c9d","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-canter-badaun-news-c-123-1-bdn1010-159764-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैंटर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैंटर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
जगत। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार सड़ोमई गांव निवासी सोनू (25) की जान चली गई। साेनू मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। अलापुर गैस एजेंसी से लगभग 10 बजे गैस सिलिंडर लेकर घर जा रहा था। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अलापुर इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राम सड़ोमई निवासी सोनू गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर हाईवे पर शराब की दुकान के सामने पहुंचा, तभी म्याऊं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। जहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। लोगों का कहना है कि अगर हेलमेट पहले होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके ढाई साल का एक बेटा है। जो अब पिता के साए से वंचित हो गया है। सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अलापुर इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईदगाह के पास टेंपो पलटने से ग्रामीण की जान गई
फोटो- 4
उझानी। दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास टेंपो पलटने से एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ था। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी सुल्तान (52) के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। परिवार के लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार के लोग रात में ही उन्हें बरेली भी ले गए, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई गुड्डू ने बताया कि हादसा टेंपो का एक्सल टूटने की वजह से हुआ था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सुल्तान के शव को कब्जे में शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। टेंपो पुलिस के कब्जे में है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बेटी को ईद का सामान पहुंचाकर लौट रहे थे घर
- सड़क हादसे में घायल सुल्तान की मौत से उनके और उनकी बेटी के परिवार में ईद की खुशियां काफूर हो गई है। भाई गुड्डू ने बताया कि सुल्तान की बेटी सहसवान में ब्याही है। बेटी के घर त्योहार का सामान पहुंचाने के बाद वह टैंपो से घर लौट रहे थे। बेटी समेत रिश्तेदारों को जब सुल्तान की मौत के बारे में पता लगा तो अधिकतर लोग अल्लापुर भोगी गांव पहुंच गए।
हादसे में बाइक चालक पर एफआईआर
उझानी। मोहल्ला गद्दीटोला निवासी सुधीर कुमार ने दो साल पुराने सड़क हादसे के मामले में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कठौली निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुधीर की बाइक को पड़ोसी मोहल्ला गौतमपुरी निवासी राजकुमार मांगकर ले गए थे। रास्ते में बाइक सवार गांव कठौली निवासी प्रमोद कुमार ने सामने से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने प्रमोद की ओर से रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन सुधीर की तहरीर पर गौर नहीं किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद