फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike crashes into electric pole; teenager dies, one injured.

Budaun News: बाइक बिजली के खंभे से टकराई, किशोरी की मौत, एक घायल

Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike crashes into electric pole; teenager dies, one injured.
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना मुजरिया क्षेत्र के मुजरिया-बिल्सी मार्ग पर रफीनगर के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी कुसुमा (14) पुत्री ढाकन सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर मकुईया गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहा उनका एक रिश्तेदार भी घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान रात में कुसुमा ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल रिश्तेदार का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से युवक घायल, हालत चिंताजनक
औरछी। बिसौली-असफपुर मार्ग पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। औरछी निवासी आशीष (19) पुत्र डालचंद शनिवार को अपनी मौसी के घर शाह सावर गए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिसौली से असफपुर रोड पर किसी वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी असफपुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असफपुर में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसे गंभीर हालत में चंदौसी ले गए, जहां निजी अस्पताल में इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed