फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collides with tree after loose animal comes on road, young man dies, brother injured

Budaun News: छुट्टा पशु सड़क पर आने से बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, भाई घायल

Fri, 19 Apr 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree after loose animal comes on road, young man dies, brother injured
सिंगथरा गांव में विलाप करते परिजन और रिश्तेदार। संवाद
बिसौली/रहेड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में सिंगथरा और गौटिया गांव के बीच बृहस्पतिवार शाम छुट्टा पशु सड़क पर आ जाने से बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रोहित सिंह (23) की मौत हो गई, जबकि उसका भाई राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार रोहित सिंह दिल्ली में जीवन पार्क समयपुर बादली के रहने वाले थे। वह दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। वह बुधवार को अपने बड़े भाई राहुल सिंह के साथ बाइक पर दिल्ली से अपनी बुआ रेखा सिंह के घर सिंगथरा गांव आए थे। बुधवार को उनकी बुआ के घर देवी जागरण था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उनके घर पर कथा हुई थी। इस दौरान शाम करीब पांच बजे दोनों भाई बाइक लेकर सैदपुर आए थे। सिंगथरा लौटते समय गैटिया गांव के नजदीक छुट्टा पशु सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और उन्हें तुरंत बिसौली के निजी अस्पताल ले गए, जहां रोहित सिंह ने दम तोड़ दिया। उसके बाद युवक के रिश्तेदार उसके शव को सिंगथरा ले गए। उसके परिवार वालाें को सूचना दे दी गई है। फिलहाल परिवार वाले उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। राहुल सिंह की भी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन पहले पत्नी ने जन्मा था बेटा
रोहित सिंह के तीन बच्चे हैं। उनमें पांच साल की बेटी दुर्गा और तीन साल की बेटी एवता है। करीब 20 दिन पहले ही उसकी पत्नी सोनम ने बेटे को जन्म दिया था। वह इस समय दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed