फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with tractor on the bridge of Atena Ghat, two youths died

अटेना घाट के पुल पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor on the bridge of Atena Ghat, two youths died
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अटेना घाट के पुल पर ट्रैक्टर में बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। वह जटा गांव से किशनी गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के भगोरा गांव निवासी मनोज (26) और उसहैत क्षेत्र के जटा गांव निवासी इसलीम (40) शादियों में बैंड बजाने का काम करते थे। मंगलवार रात किशनी गांव में एक बरात थी। दोनों युवक रात करीब नौ बजे जटा गांव से किशनी गांव जा रहे थे। इसलीम बाइक चला रहे थे। दोनों हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अटेना घाट के पुल पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में इसलीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत मनोज को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिवारवालों का पता लगाया। तब उन्हें सूचना दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल, टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed