{"_id":"603d3afb8ebc3e15042a2543","slug":"bike-collided-with-tractor-on-highway-three-youths-died-badaun-news-bly439080425","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
बिसौली/दबतोरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात फैजगंज बेहटा इलाके में जबरदस्त हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंदौसी रेफर कर दिया गया है। चारों युवक एक बाइक पर सवार होकर चंदौसी से लौट रहे थे। इसी दौरान सुरैनी पापड़ी के नजदीक ये हादसा हो गया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी सुहेल (20) पुत्र भल्लू, यूनिस खान (22) पुत्र कल्लू, रागिब (19) पुत्र खुशी मोहम्मद और मोहम्मद अबदाल (18) पुत्र नवी अहमद सोमवार को एक ही बाइक पर चंदौसी घूमने गए थे। बताते हैं कि चारों युवक सोमवार रात करीब दस बजे चंदौसी से लौट रहे थे। उस समय कोई हेलमेट नहीं लगाये था। उनकी बाइक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सुरैनी पापड़ी गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में सुहेल और यूनिस खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। उस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत रागिब और मोहम्मद अबदाल को आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने रागिब को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अबदाल की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। तीनों युवकों के शव स्वास्थ्य केंद्र पर रखे हुए हैं। इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। चौथे युवक को चंदौसी रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर पकड़ लिया गया है।
एक बाइक पर चार सवारी बनी हादसे की वजह
-फैजगंज बेहटा इलाके में हुए हादसे के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आया है। नियम के मुताबिक एक बाइक पर दो लोग बैठ सकते हैं लेकिन यहां दो या तीन नहीं बल्कि चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। वे हेलमेट भी नहीं लगाये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी बाइक की गति भी काफी तेज बताई जा रही है। अगर ये युवक हेलमेट लगाये होते, तो शायद उनके चोटें कम आतीं और उनकी जान बच सकती थी। इतना बड़ा हादसा सिर्फ यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से हुआ है।