फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bike collided with roadways bus man dies in budaun

Budaun News: रोडवेज बस में घुसी बाइक, शख्स की मौत; रहेड़िया चौकी के समीप हुआ हादसा

Mon, 02 Feb 2026 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। रहेड़िया चौकी के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस में घुस गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
bike collided with roadways bus man dies in budaun
रोडवेज बस में घुसी बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव रहेड़िया चौकी के समीप रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी जान नहीं बच पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


वजीरगंज कस्बा के हतरा रोड पर रहने वाले आदर्श फौजी ने कई साल पहले फौज की नौकरी छोड़ दी थी। वह कस्बे में रहकर ही कारोबार करते थे। उनके छोटे भाई आदित्य सिंह लेखपाल हैं। पिता अध्यापक से सेवानिवृत हैं। सोमवार को आदर्श अपनी बाइक से बिसौली किसी काम से जा रहे थे। करीब दो बजे उनकी बाइक रहेड़िया पुलिस चौकी से आगे पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


बाइक बस में घुस गई। हादसे में आदर्श फौजी सड़क किनारे खंती में जा गिरे। उनका हेलमेट दूर जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनको सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिवार को दी गई। जिसके बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख परिजन बिलख उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed