फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with principal's car, driver was beaten up

Budaun News: प्रधानाचार्य की कार से बाइक टकराई, चालक से की मारपीट

Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with principal's car, driver was beaten up
उझानी। मंडी समिति के पास राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डेजी फजल की कार से बाइक टकरा गई। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक से मारपीट की। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस आ गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बदायूं निवासी डेजी फजल ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद स्थित राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाचार्य हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह कार से बदायूं के लिए निकलीं, तभी हादसा हो गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि हादसा बाइक सवार की गलती से हुआ। बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार के चालक कासिम अहमद को खींच लिया। उसकी पिटाई कर दी गई। मारपीट में कार चालक का पर्स भी गायब हो गया। पर्स में पहचान से जुड़े दस्तावेज भी रखे थे। आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवकों ने कार में आग लगाने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पिछले दिनों खेत में पशुओं से फसल को नुकसान की शिकायत करने पर मुनीश और उनके पति चंद्रवीर को पड़ोसी खेत मालिक ने पिटाई की। पिटाई से घायल दंपती का पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बुधवार शाम रामनाथ, उसकी पत्नी गुड्डो, पुत्र अनूप और पुत्री नीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed