फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collided with a bull, both hands of the laborer were broken

Budaun News: सांड़ से टकराई बाइक, मजदूर के टूटे दोनों हाथ

Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a bull, both hands of the laborer were broken
बाइक से सांड टकराने के बाद घायल हुए श्रीनवासी। संवाद
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी श्रीनिवास मंगलवार को बाइक से घर लौट रहे थे। मझिया गांव के पास अचानक सांड़ बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों हाथ टूट गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


श्रीनिवास मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। हर रोज वह बाइक से शहर में मजदूरी करने आता है। मंगलवार रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मझिया गांव के पास पहुंची कि दातागंत रोड पर अचानक सांड़ सामने आ गया। सांड़ से टकराकर श्रीनिवास बेहोश होकर सड़क किनारे जा गिरा। राहगीरों ने उसको पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को उसका एक्सरे कराया गया, जिसमें उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया। डॉक्टर ने दोनों हाथों पर प्लास्टर करके इलाज शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed