फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bihar potato trader including two killed in two bike collision in budaun

Budaun News: दो बाइकों भिड़ंत में बिहार के आलू व्यापारी समेत दो की मौत, एक युवक घायल

Sat, 11 Feb 2023 02:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 02:52 PM IST
सार

कासिमपुर बाजार के नजदीक आमने-सामने से दो बाइक टकरा गईं, जिसमें बिहार के आलू व्यापारी 45 वर्षीय जाबिद हुसैन और 47 वर्षीय प्रेम सिंह की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar potato trader including two killed in two bike collision in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सकरी कासिमपुर बाजार के नजदीक आमने-सामने से दो बाइक टकरा गईं, जिसमें बिहार के आलू व्यापारी 45 वर्षीय जाबिद हुसैन और 47 वर्षीय प्रेम सिंह की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तो वहीं पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की शाम पांच बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव अखटामई निवासी प्रेम सिंह बिहार प्रांत के आलू व्यापारी जाबिद हुसैन के साथ बाइक पर सकरी कासिमपुर की बाजार जा रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक सकरी कासिमपुर की बाजार के नजदीक ही पहुंची थी, तभी गांव इस्माइलपुर निवासी 22 वर्षीय अजहर पुत्र अमीरउद्दीन भी अपनी बाइक से बाजार आ रहा था। उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। 

विज्ञापन

बाइकों के उड़े परखच्चे 

बाजार के नजदीक पहुंचते ही दोनों बाइक टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल तीनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने प्रेम सिंह और आलू व्यापारी जाबिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे प्रेम सिंह के परिवार वालों ने बताया कि आलू व्यापारी 15 दिन पहले ही उनके यहां आया था। वह इलाके में घूमकर आलू खरीदता था। फिर उन्हें ट्रक में लोड करवाकर बिहार भेज देता था। थाना पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।

सड़क हादसे में घायल की दिल्ली में मौत

वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर दो फरवरी को एक हादसे में घायल 26 वर्षीय रामकिशोर की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उस दिन रामकिशोर अपनी बाइक से वजीरगंज आ रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। 

इस हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। रामकिशोर को ज्यादा चोट आई थी। परिवार वाले पहले उसे बरेली ले गए थे। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी दिल्ली में मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को घर ले आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed