Budaun News: कछला घाट पर स्नान के दौरान के गंगा में डूबा बिहार का छात्र, 12 घंटे बाद निकाला जा सका शव
बदायूं के कछला घाट पर गंगा में डूबे छात्र मुनीश कुमार का शव सोमवार सुबह निकाल लिया गया। वह रविवार को अपने साथियों के साथ कछला घाट पर नहाने आया था। इसी दौरान वह डूब गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए कासगंज राजकीय पॉलिटेक्निक के दो छात्र रविवार को पानी के तेज बहाव में बह गए। उनमें एक छात्र को नाविकों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही। सोमवार सुबह गोताखोरों ने गंगा में डूबे छात्र का शव निकाल लिया।
बिहार के बेगूसराय का छात्र मुनीश कुमार (23) कासगंज के पॉलिटेक्निक याकूतगंज में इलेक्ट्रिकल अंतिम वर्ष का छात्र था। रविवार को छुट्टी थी। मुनीश कुमार पॉलिटेक्निक छात्र के इंद्रजीत, सतीश गौड़, रामसरन पटेल, प्रियांशु दुबे, मोहित, सागर गौतम और नागेश कुमार के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए थे।
बरेली में ईंट भट्ठा मालिक की हत्या: बीच-बचाव करने पर मजदूर ने तमंचे से सीने में मारी गोली, आरोपी फरार
सभी छात्र रविवार दोपहर बाद कछला स्थित गंगा घाट पर दोनों पुल के बीच स्नान कर रहे थे। वहां पर गंगा में ज्यादा गहराई थी, जिससे मुनीश कुमार और इंद्रजीत अचानक तेज बहाव में बहने लगे। यह देखकर साथी छात्रों ने शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद एक नाविक ने तत्परता दिखाई। उसने इंद्रजीत को बचा लिया, लेकिन मुनीश बह गया।
गोताखोरों ने निकाला शव
देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह फिर से छात्र की तलाश शुरू हुई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाल लिया। चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतक के चाचा दीपक शाह पॉलीटेक्निक छात्रों के साथ कछला पहुंच गए।
दीपक शाह ने बताया कि मुनीश पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मुनीश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर, लोगों का कहना है कि गंगा घाट पर बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.