फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bihar Police team raid in Badaun searching for accused of jewelry theft

UP: बदायूं में बिहार पुलिस की टीम ने डारा डेरा, 15 करोड़ के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश

Thu, 11 Sep 2025 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 04:29 PM IST
सार

बिहार पुलिस की टीम ने चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में बदायूं जिले के ककराला समेत तीन जगहों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। 

विज्ञापन
Bihar Police team raid in Badaun searching for accused of jewelry theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जिला रोहतास के थाना करगहर क्षेत्र में 20 दिन पहले दो सराफा व्यापारियों के शोरूम से बदमाशों ने करीब 15 करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो करीब 11 आरोपियों के नाम सामने आए, जो बदायूं जिले के थाना कादरचौक के गांव धनूपुरा, भोजपुर व कस्बा ककराला के रहने वाले हैं। इनकी तलाश में बिहार पुलिस तीन दिन से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

विज्ञापन


13 बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम 
बिहार के जिला रोहताश के थाना करगहर के निरीक्षक ज्ञानदीप कुमार ने बताया कि 15 करोड़ रुपये के जेवर चोरी के मामले में कादरचौक क्षेत्र के गांव धनूपुरा, भोजपुर व कस्बा ककराला के बदमाशों के नाम सामने आए हैं। बताया है कि यहां के लोग वहां पर फेरी लगाकर चादर, दड़ी आदि को बेचने का काम कर रहे थे। दिन में रेकी करने के बाद करीब 20 दिन पहले 13 बदमाशों ने दो सराफा व्यापारियों के शोरूम को निशाना बना लिया और करीब 15 करोड़ रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। छानबीन के दौरान पुलिस ने स्थानीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में 11 लोगों के नाम-पते सामने आए। 
विज्ञापन


आरोपियों के घरों पर दी दबिश 
यह सभी लोग ककराला, धनूपुरा और भोजपुर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में बिहार की पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से बताए गए नाम पतों पर दबिश दे रही है, लेकिन घरों में कोई नहीं मिल रहा है। कई घरों की तलाशी भी ली गई है। इतना जरूर पता लगा है कि यह सभी लोग गांव से बाहर रहकर फेरी लगाकर व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का काम रेकी करना होता है। मोटा माल भांपकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed