{"_id":"6751ff32c277d954180d2d17","slug":"big-vehicles-passed-through-wazirganj-and-small-vehicles-passed-through-sujanpur-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130491-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बड़े वाहन वजीरगंज तो छोटे सुजानपुर होकर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बड़े वाहन वजीरगंज तो छोटे सुजानपुर होकर निकले
विज्ञापन
बिसौली से बिल्सी जाने वाले रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बिसौली। बिसौली से रानेट होते हुए कछला को जाने वाले मार्ग पर बना पुल बंद हो जाने से लोगों को दूसरे मार्गों से होकर निकलना पड़ा। इसमें बड़े वाहन तो वजीरगंज होकर निकल गए, जबकि छोटे वाहन सुजानपुर होकर रानेट पुल से आगे जाकर निकले। इससे दिनभर वहां जाम की स्थिति रही और लोग परेशान हुए।
बिसौली-रानेट चौराहे के बीच से होकर सोत नदी निकल रही है। इस पुल को सभी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बिसौली से वजीरगंज-बिल्सी होते हुए कछला के लिए वैकल्पिक मार्ग दिया है। साथ ही दूसरा मार्ग बिसौली से ओरछी, इस्लामनगर, सहसवान होते हुए है। ऐसे में बृहस्पतिवार को लोगों को इन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ा।
वहीं छोटे वाहन चालकों ने बिसौली में सोतनदी के ऊपर बने पुल से बचने के लिए वैकल्पिक की जगह सुजानपुर से रानेट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का सहारा लिया। इसकी वजह से दिन में कई बार संपर्क मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। वहीं रानेट के पास मुख्य रोड पर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।