फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bidha in Nagla recall today, Magistrate deployment

बीधा नगला में पुनर्मतदान आज, मजिस्ट्रेट की तैनाती

Thu, 10 Dec 2015 11:06 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 10 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंचायत सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत ब्लाक आसफपुर के मतदेय स्थल संख्या 16, प्राथमिक पाठशाला बीधा नगला में 11 दिसंबर शुुक्रवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी और कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ ने इस मतदेय स्थल पर प्रधान ग्राम पंचायत के पद के लिए पुनर्मतदान कराने की स्वीकृति प्रदान करते हुए ब्लाक आसफपुर के निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना जारी कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए 11 दिसंबर को निष्पक्ष स्वतंत्र और शांति पूर्ण पुनर्मतदान कराया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसपी, सीडीओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सहित संबंधित एआरओ, प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी और खंड विकास अधिकारी को भी आवश्यक व्यवस्थाएं कराते हुए पुनर्मतदान कराने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मतगणना प्रशिक्षण आज
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत 13 दिसंबर को मतगणना कराए जाने को 11 दिसंबर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रात: दस बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मतगणना कार्य के लिए लगाए गए सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह 11 दिसंबर को प्रात: 10 से दो बजे तक ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाले मतगणना पर्यवेक्षकों तथा सहायकों के प्रशिक्षण में अवश्य शामिल हों अन्यथा उन्हें अनुपस्थित मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed