{"_id":"c7bc2d7c3aefe2859aafdd1747b674a4","slug":"bicycles-distributed-to-poor-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी
badaun
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को डी पॉल स्कूल में जिला विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार गुप्ता ने किया। आठवीं पास निर्धन छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
साक्षरता शिविर में उपस्थित बच्चों को जागरूक किया गया। श्री गुप्ता ने विचार रखते हुए शिक्षा के मायने बताए। कहा शिक्षा ही शिखर तक पहुंचाने में सहायक होती है। उन्होंने जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के आखिर में दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था वादेन संपर्क की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में डी पॉल एजुकेशनल सोसाइटी के संचालित विद्यालयों में कक्षा आठ पास निर्धन विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। इसमें ग्राम जरीफपुर गढ़िया, कुंदरपुर, कुकड़ी, अंबियापुर के आर्थिक रूप से कमजोर 61 छात्रों तथा 36 छात्राओं को साइकिल दी गईं। इससे पूर्व फादर जॉर्ज जोस द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में सदर तहसीलदार राजमणि मिश्र, फादर जॉर्ज जोस, फादर बेन्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजयपाल गुप्ता, नेकपाल सिंह, रक्षित सरन, नरेंद्र शर्मा, रवींद्र मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।