फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhulekh portal down for seven days, many works including transfer affected

Budaun News: सात दिन से भूलेख पोर्टल ठप, नामांतरण सहित कई काम प्रभावित

Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhulekh portal down for seven days, many works including transfer affected
सदर तहसील में खतौनी के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिलेभर की तहसीलों में भूलेख पोर्टल सात दिन काम ठप है। इस वजह से फार्मर रजिस्ट्री, नामांतरण/वरासत, जमानत, बैनामा और तहसील कोर्ट के आदेश अमल दरामद के काम अटके हुए हैं। यह कब चलेगा, इस बारे में कोई अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। इस वजह से तहसील में पहुंचने वाले किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सहसवान, बदायूं, बिल्सी, बिसौली और दातागंज तहसील हैं। भूलेख पोर्टल से खतौनी निकालने की व्यवस्था है। प्रति खतौनी 15 रुपये शुल्क देकर किसान खतौनी निकलवाते हैं। 17 अप्रैल से भूलेख पोर्टल पर मेंटीनेंस शुरू हुआ है। इसकी वजह से खतौनी निकलवाने तहसील पहुंचने वाले किसानों को इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ रहा है। कई किसानों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोर्टल चालू होने की बात कही, लेकिन इसमें सिर्फ खतौनी ही निकल रही थी। उसके लिए भी 10 मिनट तक लग रहे है। इसकी वजह से बैनामा, जमीन संबंधी मुकदमा के आदेश का अमल दरामद व जमानत आदि संबंधी निकलवाने तहसील पहुंचने वाले किसान भी मायूस होकर लौट रहे हैं। सदर तहसील में मिले किसान रूपसिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए खतौनी की जरूरत है। कई दिनों से बदायूं तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को खतौनी निकली भी तो उसके लिए आधा घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। इसी तरह अनिल कुमार ने बताया कि जमीन संबंधी मुकदमे में एक रिश्तेदार की जमानत लेनी है। दो दिन से खतौनी के लिए चक्कर काट रहे हैं। आदित्य सिंह ने बताया कि वरासत दर्ज करानी है। इसके लिए खतौनी की जरूरत है, लेकिन खतौनी निकल ही नहीं पा रही है। तहसील के तकनीकी अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि खतौनी निकलने का काम शुरू हुआ है, लेकिन पोर्टल स्लो है। नामांतरण व वरासत आदेश खतौनी पर दर्ज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नए बंधक आदेश, भार मुक्त बंधक आदेश नहीं चढ़ पा रहा है। अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी है।
--
तहसील में चस्पा की सूचना
सदर तहसील में भूलेख पोर्टल नहीं चला रहा है। इसको लेकर भूलेख कार्यालय के बाहर सूचना चस्पा की गई है कि पोर्टल न चलने की वजह से खेद है।
--
भूलेख पोर्टल पर मेंटीनेंस का काम निदेशालय स्तर से हो रहा है। इसकी वजह से पोर्टल से संबंधी काम प्रभावित हैं। जल्द ही यह ठीक तरह से चालू हो जाएगा।
- अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

सदर तहसील में खतौनी के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद

सदर तहसील में खतौनी के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed