{"_id":"68b35c831617392e2c0f5a5e","slug":"bhudevi-varshney-inter-college-students-became-champions-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146052-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्राएं बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्राएं बनीं चैंपियन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी। स्रोत स्टेडियम
बदायूं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने दमखम दिखाते हुए शानदार मुकाबले खेले गए। इसमें भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्राएं चैंपियन बनीं।
बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी और यूपीएस हरहरपुर के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में बिल्सी की टीम ने 11-8 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी और पीएम श्री राजकीय बालिका बदायूं के बीच खेला गया। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका बदायूं की टीम ने 18-5 से बाजी मारी। फाइनल मुकाबला भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी और पीएम श्री राजकीय बालिका बदायूं के बीच खेला गया। जहां बिल्सी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-11 से जीत हासिल की और बालिका वर्ग की विजेता बनी।
-- -- -- --
बालक वर्ग में एसके कबड्डी एकेडमी ने जीत मैच
-बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल एसके कबड्डी एकेडमी बदायूं और भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी (बी टीम) के बीच हुआ। इसमे एकेडमी की टीम ने 31-18 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी (ए टीम) और मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के बीच हुआ। बिल्सी (ए टीम) ने 19-16 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक फाइनल मुकाबला मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज और एसके कबड्डी एकेडमी बदायूं के बीच खेला गया। इसमें एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 45-20 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
सम्मान समारोह में यह रहे मौजूद
-समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम आदि मौजूद रहे।