{"_id":"676067bc98fefeecc5006bfc","slug":"bhudevi-inter-college-team-won-in-kabaddi-badaun-news-c-123-1-sbly1001-131117-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कबड्डी में भूदेवी इंटर कॉलेज की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कबड्डी में भूदेवी इंटर कॉलेज की टीम जीती
विज्ञापन
कबड्डी की विजेता टीम को पुरस्कृत करती ब्लॉक अध्यक्ष। स्रोत विभाग
बदायूं। युवा कल्याण विभाग की ओर से अंबियापुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भूदेवी इंटर कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन शाक्य, 800 मीटर दौड़ में रामूपाल प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिल कुमार, 200 मीटर दौड़ में निर्दोष, 1500 मीटर में अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव, 1500 मीटर में गौरव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं सब जूनियर महिला वर्ग की कबड्डी में भूदेवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने मैच अपने नाम कर लिया। सीनियर वर्ग में पुसगवां की टीम जीती। गोलाफेंक में रिहान सैफी प्रथम रहे। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने किया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की तरफ से किया गया।