{"_id":"68755e0d04cb7dd1df07f971","slug":"bholes-devotees-gathered-on-the-highway-before-jalabhishek-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143074-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जलाभिषेक से पहले हाईवे पर उमड़े भोले के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जलाभिषेक से पहले हाईवे पर उमड़े भोले के भक्त
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल बाइक सवार शिवभक्तों की टोली। संवाद
उझानी / कछला। जलाभिषेक से पहले रविवार रात से सोमवार सुबह तक हाईवे पर इस छोर से उस छोर तक भोले के भक्त दिखे। कछला घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों की टोलियों ने शिव मंदिरों की ओर कूच किया तो पूरा इलाका गुलजार हो उठा। भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों ने डीजे और लाउडस्पीकर पर भजनों का लुत्फ उठाया।
गंगाघाट पर रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक कांवड़ियों की खासी भीड़ रही। आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों ने गंगा मइया और कांवड़ का पूजन किया। मंत्रोच्चार के बाद आरती की। पुराहितों को दक्षिणा भेंट करने के बाद दुरस्थ इलाकों के कांवड़ियों ने शाम से ही कांवड़ यात्रा शुरू कर दी।
रात से लेकर सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक कांवड़ियों की टोलियां भोले के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिरों की ओर निकलतीं नजर आईं। कांवड़ियों की टोलियों में कुछेक के साथ डीजे सिस्टम भी था। शंकर-पार्वती बने कलाकारों ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बदायूं के शिवपुरम इलाके की टोली में शामिल दीपक राज ने बताया कि टोली में दो दर्जन से अधिक बाइक भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
डीजे के पीछे चल रहे कांवड़ियों पर मंडी समिति के पास फूल भी बरसाए गए। बरेली जिले के कांवड़ियों की दो दर्जन से अधिक टोलियों ने उझानी और बदायूं के रास्ते शिव मंदिरों की ओर कूच किया।
--
टोली में घुसे सांड़ों को कांवड़ियों ने खदेड़ा
- टोली के साथ शिव मंदिरों की ओर निकले कांवड़ियों को सोमवार सुबह उझानी मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास सांड़ों के झुंड का सामना करना पड़ा। दो-तीन सांड़ कांवड़ियों की टोली के बीच पहुंच गए। सब्जी विक्रेताओं समेत कांवड़ियों ने सांड़ खदेड़ दिए। बता दें कि सब्जी मंडी के आसपास फुटकर विक्रेता सड़ी गली सब्जियों और फलों को सड़क किनारे फेंक देते हैं। इसके चलते छुट्टा गोवंश सड़क किनारे ही घूमते नजर आते हैं।
--
रूट डायवर्जन पर सवाल... कल्याण चौक से निकले ट्रक
उझानी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे कल्याण सिंह चौक के पास ट्रक निकलते दिखे। चौक पर उस वक्त कांवड़ियों के वाहन और बाइक सवार शिवभक्त भी थे। बदायूं निवासी सौरभ ने रूट डायवर्जन के बाद भी ट्रकों के आने पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि जब रोडवेज बसों को बदायूं से उझानी होकर कछला तक नहीं चलने दिया जा रहा है तो ट्रक किस ओर से उझानी तक आ जाते हैं।