{"_id":"6998a667828ac3eb2c062bc3","slug":"bhavana-chandrabhan-tops-in-discus-throw-and-komal-chandrabhan-tops-in-shot-put-badaun-news-c-123-1-sbly1006-157749-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चक्का फेंक में भावना-चंद्रभान और गोला फेंक में कोमल-चंद्रभान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चक्का फेंक में भावना-चंद्रभान और गोला फेंक में कोमल-चंद्रभान अव्वल
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 30वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व चैंपियन मोनू यादव ने मशाल लेकर क्रीड़ांगन में दौड़ के साथ की।
100 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में भावना ठाकुर ने प्रथम, छाया ने द्वितीय और कोमल मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में कामिनी प्रथम, आरती गोस्वामी द्वितीय और मीरा तृतीय रहीं।
चक्का फेंक छात्रा वर्ग में भावना ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कोमल मिश्रा द्वितीय और आरती गोस्वामी तृतीय रहीं। गोला फेंक में कोमल मिश्रा ने प्रथम, आभा वर्मा ने द्वितीय और भावना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव ने प्रथम, दिग्विजय सिंह ने द्वितीय और सुपेंद्र यादव ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर छात्र वर्ग में दिग्विजय सिंह प्रथम, विशाल ठाकुर द्वितीय और सुपेंद्र यादव तृतीय रहे।
चक्का फेंक में चंद्रभान प्रथम, मोनू यादव द्वितीय और सुपेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक छात्र वर्ग में चंद्रभान ने पहला, मोनू यादव ने दूसरा और सुपेंद्र यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. शाहबुद्दीन अली खां, विशाल मेहर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल, अभय यादव, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, आभा वर्मा, मंतशा अली आदि मौजूद रहे।