{"_id":"d399d18e45de462b3ede2c4e5d37245c","slug":"bhartiya-kisan-union-will-protest-for-former-s-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मुद्दे को लेकर भाकियू करेगी मंडलायुक्त का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मुद्दे को लेकर भाकियू करेगी मंडलायुक्त का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
चार जनवरी को कार्यकर्ताओं से बरेली पहुंचने का आह्वान
नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा के निवास पर यूनियन की पंचायत में जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान में अफसरों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि किसानों को खाद और बीज समय पर मुहैया नहीं हो पाता। गन्ना उत्पादकों को बकाया भुगतान कराने के लिए यूनियन ने जब भी आंदोलन की राह पकड़ी, हर बार ही अफसरों ने आश्वासन के नाम पर उन्हें गुमराह किया। किसानों के प्रति अनदेखी को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने चार जनवरी को बरेली में मंडलायुक्त का घेराव करने का ऐलान किया। कहा कि मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। यूनियन के नेताओं ने सरौता, ननाखेड़ा और पलिया समेत चौसिंगा के किसानों को आपदा राहत राशि के चेक वितरित नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। पंचायत में जिला सचिव दुर्वेंद्र चौहान, सोमवीर सिंह, मटरुलाल, माखनलाल, ओमेंद्र, मुनेंद्र सिंह, संजय दास, रामस्वरूप, राधेश्याम, चंद्रपाल, रामकुमार और सूबेदार आदि मौजूद थे।