फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhakiyu made preparations for tractor rally

Budaun News: ट्रैक्टर रैली को लेकर भाकियू ने की तैयारी

Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu made preparations for tractor rally
बदायूं। भाकियू (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने मंगलवार को सलारपुर ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर बिहार पहुंचे। वहां पर 13 अगस्त को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। यह रैली संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के तहत निकाली जाएगी।
विज्ञापन

तेज बारिश के बावजूद ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी के साथ पहुंचे मंडल प्रवक्ता ने किसानों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लाने की अपील की। उन्होंने सलारपुर ब्लॉक से 20 ट्रैक्टरों का लक्ष्य तय किया गया है। राजेश सक्सेना ने बताया कि शहर में एआरटीओ कार्यालय से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक ट्रैक्टर परेड, मोटरसाइकिल परेड और अन्य वाहनों की रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, आरिफ गाजी, सुरेश दीवान, साबिर हुसैन, कैसा अली और फैयाज अली सहित अन्य पदाधिकारियों को ट्रैक्टर एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि चाहे स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में ही क्यों न हों, कोई भी स्कूल बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रैली में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, सचिव पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed