{"_id":"430c208dc85f0e60769be8a44aab0df6","slug":"bhakiyu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जो महापंचायत कहेगी वहीं करेंगे’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जो महापंचायत कहेगी वहीं करेंगे’
बदायूं।
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के हितों पर कुठाराघात रोकने जैसे मुद्दों को लेकर भाकियू और बीकेडी के समर्थन से चल रहा धरना आठवें और आमरण अनशन चौथे दिन जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर और एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी ने धरनास्थल पर कि सान नेताआें से बात की, लेकिन वह आश्वासन पर अनशन तोड़ने को राजी नहीं हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह ने कहा है कि 11 फरवरी को यूनियन की महापंचायत में इस धरना-प्रदर्शन के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।
इधर, मालवीय आवास पर आमरण अनशन पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने सवास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि प्रानपुर से भूमाफियाओं के कब्जे हटवाए जाएं। दातागंज अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रानपुर को राजस्व गांव घोषित किया जाए। 11 फरवरी की महापंचायत को लेकर किसान यूनियन अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष चौ. सौदान सिंह कई गांवों में घूमे।
मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन में तेज सिंह यादव, लेखराज, महीपाल, साहब सिंह, सिपट्टर सिंह, रीत राम मौर्य, पप्पू यादव, मेधनाथ यादव, स्वतंत्र पाल यादव आदि मौजूद रहे।