फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhagwat Katha

श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर

Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha
रायपुर बुजुर्ग में चल रही कथा के दौरान कंस वध की झांकी पेश करते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग की मौर्य बस्ती में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन मंगलवार को कथावाचक सुरेश रतन ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया। सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नारद जी भ्रमण पर निकले तो रुक्मणि के पिता से मिलकर उन्हें बताया कि बेटी का विवाह तीन पगों में तीन लोक नापने वाले त्रिलोकीनाथ श्री कृष्ण से होगा। उन्होंने राजा भीष्मक को यह भी बताया कि रुक्मणि को ब्याहने उनके घर दो वर आएंगे। नारद की बात सुनकर रुकमणि के भाई रुक्मण नाराज हो गए। वह बहन रुक्मणि की शादी अपने मित्र राजा शिशुपाल से कराना चाहते थे। वह राजा शिशुपाल को बहन के विवाह का प्रस्ताव भेजते हैं और साथ में उनको इस बात की चिंता भी सताने लगती है कि कहीं श्रीकृष्ण जी बरात लेकर न आ जाएं। इसलिए वह जरासंध को भी अपनी सेना साथ लाने को कहते हैं।
विज्ञापन

उधर रुक्मणि इस बात का संदेश श्रीकृष्ण को भिजवा देती हैं। श्री कृष्ण गौरीशंकर मंदिर में पूजा करने पहुंचीं रुक्मणि को हर ले जाते हैं। जब शिशुपाल और जरासंध को इस घटना का पता लगता है तो वह उनका पीछा करते हैं। इधर, रुक्मण को जब अहसास हुआ कि श्रीकृष्ण स्वयं नारायण हैं और रुक्मणि लक्ष्मी जी तो वह श्रीकृष्ण और रुक्मणि का स्वयं विवाह करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान बच्चों ने कंस वध की झांकी भी प्रस्तुत की। बुधवार को यहां भंडारा होगा। इस मौके केशव शाक्य, चरन सिंह, नत्थूलाल, बांकेलाल सागर, नेत्रपाल सिंह पाली, सुरेश सिंह, शारदा देवी, सुषमा शाक्य, प्रेमवती, सोमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed