{"_id":"65f0abf3381246fb13017724","slug":"betting-business-was-going-on-in-patiali-sarai-17-bookies-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115050-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पटियाली सराय में चल रहा था सट्टे का धंधा, 17 सटोरिए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पटियाली सराय में चल रहा था सट्टे का धंधा, 17 सटोरिए गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात पटियाली सराय में दबिश देकर 17 सटोरियों को दबोच लिया। उनके पास से सट्टे की पर्चियां और 21,620 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मंगलवार दोपहर सभी का चालान कर दिया।
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि पटियाली सराय मोहल्ले में बड़े पैमाने पर सट्टे का धंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल एक टीम गठित कर दबिश दी। यहां लोची नगला निवासी सुरेंद्र सट्टा करा रहा था। कोतवाली पुलिस ने उसके अड्डे की घेराबंदी कर 17 लोगों को दबाेच लिया, जबकि सुरेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मौके से सट्टे की पर्चियां, 21,620 रुपये और 11 मोबाइल फोन बरामद हुए।
ये सटोरिए पकड़े गए
मम्मन चौक निवासी शमशाद उर्फ शंभू, हारुन, मधुवन कॉलोनी निवासी सौरभ, जालंधरी सराय निवासी शमीम, पटियाली सराय निवासी नितिन वर्मा उर्फ चंदन, हृदयेश नारायन, नई सराय निवासी भूरा, लोची नगला निवासी वीरपाल, सीताराम मिश्रा, शब्बीर गेट निवासी दीवान सिंह, नेकपुर निवासी अतुल पाल उर्फ संजय पाल, ब्राह्मपुर गद्दी चौक निवासी सोनू सक्सेना, अभिषेक, जोगीपुरा निवासी दिनेश गिहार, खंडसारी निवासी गुलाम हुसैन, मूसाझाग के गांव उतरना निवासी दाताराम और उसहैत के गांव सरेली निवासी गौरव।