फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   benifits for ambulance workers

अच्छी खबरः एंबुलेंस कर्मचारियों को मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
benifits for ambulance workers
बदायूं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया था लेकिन देर रात उनकी मांगें मान ली गईं। इससे सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अब उन्हें भी कोरोना वायरस खत्म होने तक 50 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा और सुरक्षा का सारा सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार दोपहर से कार्य बहिष्कार किया गया था। इससे जिले में एंबुलेंस कहीं नहीं गईं। उन्हें महिला अस्पताल के परिसर में खड़ा कर दिया गया था। देर रात पदाधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और शासन के बीच वार्ता हुई, जिसमें तय हुआ कि कोरोना वायरस के दौरान कोई दुर्घटना होने पर कर्मचारियों के परिवार वालों को 50 लाख का बीमा दिया जाएगा। वहीं 24 से 48 घंटे के अंदर सभी कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत ग्लब्स, सैनिटाइजर, मास्क और किट उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बावजूद किसी कर्मचारी को परेशानी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी और सरकार की होगी। विशेष और विषम परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 108, 102, एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों की एक माह सैलरी भेज दी गई है। इससे सभी कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed