बिल्सी। गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा सुपर इंडियंस और बेहटा ब्लू कैप्स टीम के बीच मैच खेला गया। बेहटा ब्लू कैप्स टीम के कप्तान राजा वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बेहटा सुपर इंडियन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 126 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान प्रद्युमन पुरी ने 25, रामकिशन ने नौ, अर्जुन ने धुंआधार पारी खेलते हुए 50, विजय नें 16, शोभित और गौरव ने 11-11 रनों का योगदान दिया। बेहटा ब्लू कैप्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमनेश यादव ने एक, विवेक ने दो, डीके ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 127 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा ब्लू कैप्स की टीम 66 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। जिसमें प्रियांशु ने 13, सुमनेश यादव ने दो, महेश मौर्य ने 11 रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोविंद पुरी ने दो, अरुण और रामकिशन नें ती-तीन विकेट विकेट चटकाए। इस प्रकार बेहटा सुपर इंडियंस टीम को 60 रनों से विजयी घोषित किया गया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन पर खिलाड़ी अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजेश गुप्ता, शिवम् गुप्ता, गौरव पुरी, सुमित गुप्ता, बाल कृष्ण, मोनू गुप्ता, मोनू पुरी, संदीप पुरी, बबलू पूरी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।