बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहटा पावर हिटर और अहमदगंज स्टार टीम के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बेहटा पावर हिटर ने अहमदगंज स्टार को 29 रनों से हराकर फाइनल में अपना प्रवेश कर लिया।
अहमदगंज स्टार के कप्तान सुवनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बेहटा पावर हिटर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 103 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें समीर ने 27, संजय ने 37, शशांक पुरी ने सात रनों का योगदान दिया। वहीं, अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान सुभनेश यादव ने पांच, केशव और वास्तव ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 104 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार का कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाया। उसके बल्लेबाज एक-एक कर मात्र 74 रनों पर आउट हो गए। जिसमें राजकिशोर ने 15, केशव ने पांच, वास्तव ने आठ, अमन ने 16 रन बनाए। बेहटा पावर हिटर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान राजीव पुरी ने पांच, गोपाल ने तीन, संजय ने एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा पावर हिटर को 29 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से कप्तान राजीव पुरी को महत्वपूर्ण पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, जयकृष्ण वार्ष्णेय, अंकन, ओम, राजू गुप्त, राजेश गुप्ता, मोनू पुरी, प्रेमपाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।