{"_id":"683a06196c8e21a9bf087707","slug":"behta-power-hitter-defeated-bhilaulia-lines-by-10-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140309-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लाइंस को 10 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लाइंस को 10 रनों से हराया
विज्ञापन
गौरव को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा पॉवर हिटर और भिलौलिया लायंस के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लायंस को 10 रनों से हरा दिया।
बेहटा पॉवर हिटर के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 94 रनों का स्कोर बनाया। इसमें गौरव ने 21, राहुल ने 15, गोपाल ने 16, नीरेश और शंशाक ने आठ-आठ रन बनाए।भिलौलिया लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीसिंह और धीरेंद्र ने दो-दो और नीरज ने तीन विकेट लिए।
इसके बाद 95 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भिलौलिया लाइंस के सारे खिलाड़ी 83 रन बनाकर ढेर हो गए। इसमें समीर ने 38, धीरेंद्र ने चार, विकास ने सात, प्रदीप ने पांच रन का योगदान दिया। बेहटा पॉवर हिटर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए संजय, राहुल, राजीव और गोपाल ने दो-दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गौरव मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, छोटेलाल कश्यप, सोहनलाल मौर्य, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, सुभाष चंद्र, कृष्ण कन्हैया, संदीप पुरी, समोद पुरी, विकास, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।