फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Champions defeated Behta Challengers by 7 wickets.

Budaun News: बेहटा चैंपियन ने बेहटा चैलेंजर्स टीम को 7 विकेट से हराया

Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Behta Champions defeated Behta Challengers by 7 wickets.
आर्यन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : shrinagar news
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैंपियन और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहटा चैलेंजर्स को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

मैच में बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यशपाल और दीपांशु ने 10-10 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान चंद्रपाल ने 4 रन और संजय ने 6 रन बनाए।
विज्ञापन

बेहटा चैंपियन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामकिशन ने शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट हासिल किए। वहीं आर्यन और अमन ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

57 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आर्यन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए। दीपांशु ने 12 रन का योगदान दिया, जबकि मयंक ने 14 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंद्रपाल ने 2 विकेट और दीपांशु ने 1 विकेट हासिल किया।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आर्यन को 26 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शुभम पुरी, भूरे सैफी, गोपाल गुप्ता, अभिषेक पुरी, गौरव पुरी, राजेश वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, ओम वार्ष्णेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed