फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Super Indian beat Behat Champion by 12 runs

Budaun News: बेहटा सुपर इंडियन ने बेहटा चैंपिंयन को 12 रनों से हराया

Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Behat Super Indian beat Behat Champion by 12 runs
रामकृष्ण को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बेहटा सुपर इंडियन ने बेहटा चैंपियन टीम को 12 रनों से हराकर मैच जीत लिया। बेहटा चैंपियन के कप्तान कौशिक पुरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा सुपर इंडियन टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 76 रनों का स्कोर बनाया। इसमें रामकृष्ण ने 12, गौरव ने 11, नोविता ने 17, राजा ने आठ और भगवना सिंह ने आठ रनों का योगदान दिया। वहीं बेहटा चैपियंन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय कुमार ने तीन, आर्यन ने एक, कप्तान कौशिक पुरी और मोनिस ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 77 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैपिंयन टीम आठ विकेट खोकर मात्र 65 रन ही बना सकी। कप्तान कौशिक पुरी 10, मोनिस 14, आमिर छह और भूरा ने चार रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामकृष्ण तीन, अनुभव दो, तिलक सिंह और मुदित ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा सुपर इंडियन टीम 12 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रामकृष्ण को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed