फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Royal Roaders beat Ahmedganj Star by 9 runs

Budaun News: बेहटा रॉयल रोडर्स ने अहमदगंज स्टार को नौ रनों से हराया

Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Behat Royal Roaders beat Ahmedganj Star by 9 runs
शेखर वाष्र्णेय को मैन ऑफ द मैच देते नवलपुरी। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा रॉयल रोडर्स ने अहमदगंज स्टार को नौ रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बेहटा रॉयल रोडर्स ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 93 रन बनाए। कप्तान प्रदुमन पुरी ने 14, शेखर वाष्र्णेय ने 12, शेर सिंह-छह, शनि-13 रन बनाए। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमनेश और उपनेश ने दो-दो, वास्तव और राजकिशोर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 94 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी अहमदगंज स्टार 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल रोडर्स नौ रनों से विजयी घोषित कर दिया गया। राजकिशोर-सात, सचिन-12, सुमनेश-10 और अभय ने 22 रनों का योगदान दिया। रॉयल रोडर्स की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शेखर वार्ष्णेय ने चार, राजुल पुरी ने तीन और शेर सिंह ने दो विकेट लिए। विजेता टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शेखर वार्ष्णेय को पूर्व प्रधान नवलपुरी ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम पूरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, भूरे सैफी, कोशिक, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, सुभाष चंद्र, कृष्ण कन्हैया, संदीप पुरी, निशु पुरी, राजीव पुरी, योगेश पुरी, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed