Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Challengers beat Behat Royal by three wickets

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने बेहटा रॉयल को तीन विकेट से हराया

Thu, 22 May 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Behat Challengers beat Behat Royal by three wickets
अशोक को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच बेहटा चैलेंजर्स और बेहटा रॉयल रोडस के बीच खेला गया। इसमें बेहटा चैलेंजर्स ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में अहमदगंज स्टार ने बेहटा चैंपियंस सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा रॉयल ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 106 रन बनाए। कप्तान प्रदुमन पुरी ने आठ, आंशुल ने 24, शेरसिंह ने 20, और सोनू ने 13 रन बनाए। बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर और जगतपाल ने दो-दो, चंदू और ध्रुव वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 107 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा चैलेंजर्स ने 11 ओवर में 107 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज कराई। तेजेंद्र ने छह, अंकुर ने 11, चंदू ने 33, अशोक ने 37 रन की पारी खेली। रॉयल रोड्स की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजुल पुरी ने पांच, कप्तान प्रदुमानपुरी, शेर सिंह और सौरव को एक-एक विकेट मिला। बेहटा चैलेंजर्स टीम को तीन विकेट से विजय घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अशोक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बेहटा चैंपियंस की टीम पहले खेलते हुए नौ ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें गौरव ने 12, अनीश ने सात और आमिर ने चार रन का योगदान दिया। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपनेश ने चार, सुमनेश और केशव ने दो- दो, राजकुमार ने एक विकेट लिया। इसके बाद 57 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार ने निर्धारित लक्ष्य को सात ओवर में तीन विकेट पर ही पूरा कर लिया। इस प्रकार अहमदगंज स्टार सात विकेट से विजयी घोषित किया गया। इसमें राजकिशोर ने 18 रन, सचिन ने नौ और वास्तव ने 23 रन का योगदान दिया। अहमदगंज स्टार की ओर से उपनेश यादव को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, नवलपुरी, नीरेश पुरी, भूरे सैफी, कोशिक, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, कृष्ण कन्हैया, जयप्रकाश शाक्य, धीरेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

अशोक को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद

अशोक को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed