{"_id":"66b25af3718a670c110e87a6","slug":"before-the-fourth-monday-a-crowd-of-shiva-devotees-will-gather-at-ganga-ghat-badaun-news-c-123-1-sbly1035-123675-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चौथे सोमवार से पहले गंगाघाट पर उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चौथे सोमवार से पहले गंगाघाट पर उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब
विज्ञापन
कछला से जल लेकर निकले कांवड़िये। संवाद
उझानी/ कछला। सावन माह में शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के निकलने का सिलसिला बरकरार है। हालांकि दो-तीन दिन कांवड़ियों की संख्या काफी कम रहने का अनुमान है, लेकिन चौथे सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ लेगी।
भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था से सराबोर सावन के पूरे महीना कांवड़ियां नजर आएंगे। उनकी टोलियों की संख्या में चौथे सोमवार से पहले शुक्रवार तक भले ही कोई खास भीड़भाड़ नजर न आए, लेकिन शनिवार सुबह से रविवार पूरी रात कांवड़ियों के उमड़ने का अनुमान है।
पुरोहित हरीओम शास्त्री बताते हैं कि चौथे सोमवार को जलाभिषेक से पहले संख्या में इजाफा की असल वजह आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन होना है। त्योहार मनाने के लिए कहीं बहनों के घर भाई जाएंगे तो कहीं बहनें अपने भाइयों से रक्षा का वचन लेने उनके पास पहुंचेंगी। ऐसे में आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या कम रह सकती है।
विज्ञापन
अनुमान तो आने वाले सोमवार तक दो-तीन लाख शिवभक्तों के कांवड़ यात्रा में शामिल होने का है। इसी के मद्देनजर कछला नगर पंचायत प्रशासन ने गंगाघाट समेत आसपास इलाके में व्यवस्थाओं को फिर से परखना शुरू कर दिया है। मंगलवार पूर्वाह्न नगर पंचायत कर्मियों ने नाविकों की मौजूदगी में गंगा में बैरिकेडिंग भी दुरुस्त कराई। गहराई वाले स्थानों पर संकेतक लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने पर कई संकेतक बह गए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि घाट पर हर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। कांवड़ियों को आने वाले दिनों में भी कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।
फोटो- 7
हाईवे और घाट के पास पकड़े छुट्टा पशु
कछला नगर पंचायत प्रशासन ने गंगाघाट और आसपास इलाके में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान सोमवार अपराह्न शुरू किया। मंगलवार को भी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोआश्रय स्थलों में पहुंचाने का क्रम जारी रखा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन को वाहन भी मंगवा लिया है। सफाई निरीक्षक कुलदीप कश्यप ने बताया कि घाट से लेकर कांवड़ियों से रूट से जुड़े हाईवे पर छुट्टा पशु नजर नहीं आएंगे।