{"_id":"6839fcba704dabdc730d2ce4","slug":"bed-entrance-exam-tomorrow-will-be-monitored-by-cctv-cameras-badaun-news-c-123-1-akb1003-140306-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, सीसीटीसी कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, सीसीटीसी कैमरे से होगी निगरानी
विज्ञापन
बदायूं। बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को होगी। इसके लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 1441 परीक्षार्थी भाग लेंगे। व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए शुक्रवार को डीएम ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि चारों केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। इसका आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार व महिपद को जनपद भेजा गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। उन्होंने पार्किंग, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था व तलाशी आदि के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रत्येक केंद्र में एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी की गई है।
दो पाली में होगी परीक्षा
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी। इसमें सुबह नौ दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
किस केंद्र पर कितने अभयर्थी
परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्रों में राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में 173 अभ्यर्थी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 384, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 और एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
सचल दल बनाया
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चार सदस्यीय सचल दल बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सदर को दास डिग्री कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है। बैठक में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।