फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Became a great donor by donating blood, save lives

रक्तदान कर बने महादानी, लोगों की बचाएं जान

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Became a great donor by donating blood, save lives
बदायूं। विश्व रक्तदाता दिवस पर सोमवार 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। सुबह डीएम दीपा रंजन इसका शुभारंभ करेंगी। शिविर में रक्तदान करके आप भी लोगों की जान बचा सकते हैं। इसी कोशिश के तहत अमर उजाला हर वर्ष रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है।
विज्ञापन

हर साल सैकड़ों की संख्या में गंभीर बीमार और घायलों की रक्त की कमी से जान चली जाती है। जिले में एक ही ब्लड बैंक है। यहां भी अक्सर खून की किल्लत बनी रहती है। रक्तदान शिविर में आकर और रक्तदान जैसा महादान कर आप भी समाज और देश के लिए अमूल्य योगदान दे सकते हैं। शिविर सुबह नौ बजे प्रारंभ होकर रक्तदाताओं के आने तक जारी रहेगा। रक्तदान शिविर का उदघाटन डीएम दीपा रंजन और सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इनके जरिये वह जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

ये कर सकते हैं रक्तदान
कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो, वजन 45 किलोग्राम या अधिक हो तथा हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो, रक्तदान कर सकता है। पुरुष तीन महीने और महिलाएं चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नहीं कर सकते रक्तदान
18 साल से कम उम्र वाला व्यक्ति और 65 वर्ष से अधिक साल का व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता। रक्तदान के लिए वही लोग योग्य होते हैं, जिनका वजन 45 किलो से अधिक होता है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त महिला और पुरुष भी रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
पंजाबी सेवा समिति ने किया रक्तदान का आह्वान
रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। आपके दिए हुए रक्त से लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पंजाबी सेवा समिति समाज हित से जुड़े सरोकारों में कभी पीछे नहीं रहती। समिति की ओर से मैं सभी से रक्तदान की अपील करता हूूं।

- नरेंद्र दुआ, अध्यक्ष पंजाबी समाज सेवा समिति
युवा मंच संगठन के कार्यकर्ता भी आएंगे
- रक्तदान करके लोगों के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं। रक्तदान से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती। मैं खुद नियमित रक्तदान कर रहा हूं। युवा मंच संगठन की ओर से रक्तदान श्रंखला भी चलाई जा रही है। रक्तदान से कई बीमारियां नहीं होती और शरीर स्वस्थ रहता है। युवा मंच के सदस्य भी सोमवार को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
-ध्रुव देव गुप्ता, अध्यक्ष युवा मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed