{"_id":"6855bda3fbb0e0bdd903df45","slug":"beautification-work-of-badaun-station-is-incomplete-drm-is-angry-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141495-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम अधूरा, डीआरएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम अधूरा, डीआरएम नाराज
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल का निरीक्षण करती डीआरएम । स्रोतस्वयं
बदायूं। अमृत भारत योजना के तहत बदायूं रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण के काम का बृहस्पतिवार को डीआरएम ने निरीक्षण किया। अधूरा काम देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्लेटफार्म पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 दिन में काम पूरा करने को कहा। तय समय पर काम पूरा न होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इज्जतनगर की डीआरएम वीना सिन्हा, डिप्टी सीनियर सीपीएम गति शक्ति अरुण कुमार, एक्सईएन गति शक्ति अरविंद कुमार व भरत कुमार बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बदायूं स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। दिव्यांगों के लिए बनवाए गए शौचालय और स्नानघर का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। दोनों प्लेटफाॅर्म को जोड़ने वाले पुल का भी निरीक्षण किया। प्लेटफार्म दो पर अधूरा कार्य देख नाराजगी जताई। कहा इसको अतिशीघ्र पूरा कराया जाए। प्लेटफाॅर्म पर रात को सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए।
-
कोट
अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों कार कायाकल्प कराया जा रहा है। अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। बदायूं में कुछ काम शेष है। उसको जल्द पूरा कराने को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा। - वीना सिंन्हा, डीआरएम बरेली