{"_id":"65aedd25bec9029b6a06cec5","slug":"be-it-illegal-pathology-lab-or-hospitalaction-limited-to-notice-only-badaun-news-c-4-bly1009-329904-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अवैध पैथालॉजी लैब हो या अस्पताल...कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अवैध पैथालॉजी लैब हो या अस्पताल...कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में अवैध अस्पतालों और पैथालॉजी लैब के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी सीएमओ, एसीएमओ और नोडल ने सिर्फ दो लैब संचालकाें के खिलाफ कार्रवाई की और बाकी करीब सौ से अधिक अवैध पैथालॉजी लैब संचालकों को नोटिस देने तक कार्रवाई सीमित रही।
जिले में तमाम जगहों पर बिना पंजीकरण नर्सिंग होम व पैथालॉजी लैब संचालित हैं। पिछले साल जब जिले पर बुखार का शिकंजा कसा तो यहां जमकर मरीजों और उनके तीमारदारों से जांच रिपोर्ट के नाम पर अनाप-शनाप धन उगाही की गई। उस समय कई स्थानों से शिकायत आने पर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने ऐसे सभी नर्सिंग होम और पैथॉलाजी लैब के खिलाफ दो माह तक अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डीएम के आदेश के बाद सीएमओ ने सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए दो माह में सभी फर्जी लैब व नर्सिंग होम बंद कराने को कहा। नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज शर्मा ने सौ से अधिक अवैध लैब और अस्पताल पकड़े, पर कार्रवाई दो संचालकों के खिलाफ की, बाकी 98 संचालकों को नोटिस देकर कार्य की इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन
-
लैब समेत 130 अस्पताल पंजीकृत पर संचालन हजारों का
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में छह लैब सहित 130 विभिन्न प्रकार के अस्पताल पंजीकृत हैं लेकिन वास्तविकता में इनकी संख्या हजारों में है। पूर्व में दातागंज समेत कई जगहों पर इनके खिलाफ विभाग ने चेकिंग भी की, लेकिन बाद में सांठगांठ व राजनीतिक दबाव के चलते कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। पिछले साल मात्र दस अवैध अस्पतालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई सामने आई। ऐसे में आज भी काफी संख्या में अवैध रूप से नर्सिंग होम और पैथालॉजी लैब संचालित हैं।
--
अभियान लगातार चल रहा है। जिले में संचालित अवैध लैब व नर्सिंग होम के संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। दो के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। जल्द ही सभी अवैध लैब और अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.अब्दुल सलाम, प्रभारी सीएमओ