{"_id":"6514888afa22883a3a0a4055","slug":"be-active-on-social-media-but-beware-of-criminals-badaun-news-c-123-1-sbly1004-5039-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें, पर अपराधियों से सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें, पर अपराधियों से सावधान
Thu, 28 Sep 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं। संवाद
बदायूं। सोशल मीडिया पर हर तरह की सूचनाएं वायरल होती रहती हैं और इससे सभी प्रकार के लोग भी जुड़े हुए हैं। अब इसके इस्तेमाल में सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये सभी तरह की सूचनाएं अपराधियों तक पहुंच रहीं हैं। वह आपकी प्रोफाइल पर नजर बनाए रहते हैं और जानकारी जुटाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये बातें एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बुधवार दोपहर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निजी जानकारी सार्वजनिक करने से बचने की सलाह दी। एसएसपी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वैसे तो आप लोग रोजाना पढ़ाई करते हैं, लेकिन आज नई जानकारियां मिलेंगी।
कहा कि हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने की सलाह भी दी। कहा- 112 नंबर डायल करने पर पुलिस की मदद मिलेगी। दूसरों की मदद के लिए भी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की जा सकती है। बताया कि आपको जो विषय पसंद हो या जिसमें रुचि हो, वही विषय चुनें। अक्सर देखा जाता है कि तनाव में छात्र-छात्राएं खुदकुशी कर लेते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है, तभी समाज मजबूत होगा। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है। खास बात यह कि आपको हेल्पलाइन नंबर याद हों, जिससे कहीं भी किसी भी समय इनका इस्तेमाल किया जा सकें। इससे पूर्व कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा ने अतिथियों का फूल माला व पटुका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई, आचार्य संजय शर्मा, विनय प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, राम कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक, सोवरन सिंह, कृष्ण हरि शर्मा, विजय विक्रम शर्मा, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
महिला इंस्पेक्टर ने बताए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्ष में अंतर
महिला थाना इंस्पेक्टर सीमा सिंह ने बताया कि महिलाओं में सबसे खास बात यह होती है कि वह दूर से व्यक्ति के इरादे पहचान लेती हैं। छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का भी ज्ञान होना चाहिए। कौन व्यक्ति किस तरह से स्पर्श कर रहा है। अगर इसकी पहचान हो गई तो काफी हद तक छात्राएं सुरक्षित रहेंगी। उन्हें अपने आपको पहचानने की आवश्यकता है। साथ आईं महिला सिपाहियों ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।